अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में भाजपा नेता घायल

श्रीनगर, मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में रविवार सुबह अज्ञात बंदूकधारियों ने स्थानीय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता को गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये।

आधिकारिक सूत्रों ने यूनीवार्ता को बताया कि बडगाम में भाजपा के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) प्रकोष्ठ प्रमुख अब्दुल हामिद नजर सुबह 05.30 बजे अपने मोहिन्दपोरा स्थित आवास से टहलने के लिए निकले थे। वह कुछ ही दूर आगे बढ़े थे , तभी वहां रेलवे पटरी के समीप घात लगाये हमलावरों ने नजदीक से तीन गोलियां उन पर दागी और वहां से भाग निकले। स्थानीय लोगों ने नजर को तत्काल अस्पताल पहुंचाया , जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और इलाके में तलाश अभियान छेड़ दिया है।

Related Articles

Back to top button