रेस्टोरेंट धवस्त होने से 17 की मौत

ताइयुआन, उत्तरी चीन के शानशी प्रांत के लिनफेन शहर में शनिवार को रेस्टोरेंट धवस्त होने से 17 लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय प्रशासन ने इसकी जानकारी दी।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि यह हादसा सुबह नौ बजकर 40 मिनट पर उस समय हुआ जब कुछ गांव वाले 80 वर्षीय व्यक्ति का रेस्टोरेंट में जन्मदिन मना रहे थे। बचाव कार्यालय ने कहा कि शाम छह बजकर 52 मिनट तक 45 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है जिसमें से मृतक भी शामिल हैं। इस हादसे में 28 लोग घायल हुए हैं।

बड़ी मशीनों के द्वारा 840 बचावकर्मियों ने लोगों को मलबे से बाहर निकालने में मदद की। स्थानीय प्रशासन ने घटना स्थल पर 100 स्वास्थकर्मी और 15 एंबुलेंस भेजी है।

Related Articles

Back to top button