Breaking News

महिला से दुष्कर्म मामले में दो पुलिस अधिकारी सहित सात को भेजा जेल

नरसिंहपुर, मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के चीचली थाना क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार दो पुलिस अधिकारियों सहित सात लोगों को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस द्वारा कथित तौर पर रिपोर्ट नहीं लिखने पर महिला के द्वारा आत्महत्या कर लेने के मामले में पुलिस थाना चीचली के प्रभारी अनिल सिंह, गोटीटोरिया पुलिस चौकी के प्रभारी मिश्रीलाल और महिला के साथ दुष्कर्म करने और अपमानित करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कल न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

घटना स्थल का अवलोकन करने के लिए उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) अनिल माहेश्वरी, पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के साथ पहुंचे और उन्होंने पीडित पक्ष को भरोसा दिया कि दोषियों को कडी सजा दिलाने में पुलिस अपना पूरा प्रयास करेगी। वहीं, कलेक्टर वेदप्रकाश ने मृतका के परिवार के सदस्य को एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया है।