Breaking News

देश में कोरोना से मचा कोहराम,इन राज्यों में सबसे अधिक मामले

केरल, दिल्ली, असम और पश्चिम बंगाल में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़े

नयी दिल्ली, केरल, दिल्ली, असम और पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी हुई है।

केरल में इस अवधि में सबसे अधिक 1020, दिल्ली में 955, असम में 458 और पश्चिम बंगाल में 384 कोरोना के सक्रिय मामले बढ़े है। वर्तमान में केरल में 95493, दिल्ली में 21490, असम में 28897 और पश्चिम बंगाल में 30988 सक्रिय मामले हैं। इसकेे अलावा सात अन्य राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना के मामलों में वृद्धि देखी गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के 63,509 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 72,39,389 हो गयी है। देश में वर्तमान में कोरोना के कुल 8,26,876 सक्रिय मामले हैं और अब तक 63,01,927 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य………………….सक्रिय………..स्वस्थ…………मौत

अंडमान-निकोबार—199——–3782——-55

आंध्र प्रदेश——-42855—–714427—–6291

अरुणाचल प्रदेश–2960——-9573——–28

असम———28897——167059——830

बिहार———10835——187059——961

चंडीगढ़——–1127——-12007——-197

छत्तीसगढ़—–27208——119352——1306

दादरा- नगर हवेली

दमन- दीव—-85———–3081——- 2

दिल्ली——-21490——286880——5809

गोवा——–4316——- 34252—— 514

गुजरात—– 15187——-134990—–3584

हरियाणा—- 10319—— 132382—–1601

हिमाचल प्रदेश- 2507——14690——-251

जम्मू-कश्मीर–9866——-73502—–1340

झारखंड——7617——-85314——805

कर्नाटक—–113478—–602505—-10123

केरल——-95493—–207357—–1046

लद्दाख—— 969——- 4205——-64

मध्य प्रदेश –14661—–132429—-2671

महाराष्ट्र —-205884—1297252—40701

मणिपुर—–2867—– 10829——-97

मेघालय—-2367——5406——–65

मिजोरम—-119——-2093——–0

नागालैंड— 1513—– 5831——–19

ओडिशा—-22892—-232988—-1057

पुड्डुचेरी —-4572—–26865——567

पंजाब—–8212—– 113105—–3894

राजस्थान –21924— 139616—–1679

सिक्किम—-344—– 3014——–59

तमिलनाडु–43239– 612320—–10371

तेलंगाना—23728– 191269——1241

त्रिपुरा—–3500—- 25041 ——-318

उत्तराखंड—6576— 48283——-782

उत्तरप्रदेश –38082— 397570—-6466

पश्चिम बंगाल–30988– 265288—5744

कुल—— 826876– 6301927–110586