राजद का घोषणा पत्र जारी,जानिए क्या है खास….

पटना, बिहार की मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता एवं महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज कहा कि उनकी सरकार बनने पर दस लाख सरकारी नौकरी के साथ ही रोजगार सृजन के लिए नई औद्योगिक नीति बनाई जाएगी।

विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता श्री यादव ने महागठबंधन प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए रवाना होने से पूर्व यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा के साथ ही अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का ‘प्रथम प्रतिज्ञा प्रथम प्यार, सुखी समृद्ध सर्वोत्तम बिहार’ के नाम का घोषणा पत्र जारी किया। उन्होंने कहा कि यह पार्टी का घोषणा पत्र नहीं बल्कि राजद का संकल्प है।

श्री यादव ने कहा कि बिहार को खुशहाल और समृद्ध बनाएंगे। प्रदेश का हर गांव स्मार्ट बनेगा। उन्होंने कहा कि संविदा व्यवस्था को समाप्त कर सभी कर्मचारियों को स्थाई किया जाएगा तथा समान काम के बदले समान वेतन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी में दो तरह की व्यवस्था नहीं होगी।

Related Articles

Back to top button