Breaking News

जानिए आज का इतिहास

नयी दिल्ली, भारतीय और विश्व इतिहास में 04 नवंबर की प्रमुख घटनायें इस प्रकार हैं:-

1509- अल्मीडा के बाद अल्फांसो द अल्बुकर्क भारत में दूसरे पुर्तगाली वायसराय बने।
1619- फ्रेडरिक पंचम यूरोपीय देश बोहेमिया के राजा बने।
1822- दिल्ली में जल आपूर्ति योजना का औपचारिक रूप से शुभारंभ।

1856- जेम्स बुकानन अमेरिका के 15वें राष्ट्रपति बने।
1875- अमेरिका के बोस्टन में मैसाचुसेट्स राइफल एसोसिएशन की स्थापना हुई।
1889- स्वतंत्रता सेनानी जमनालाल का जन्म।
1911- अफ्रीकी देश मोरक्को और कांगो को लेकर फ्रांस तथा जर्मनी के बीच समझौते पर हस्ताक्षर।

1915- प्रसिद्ध भारतीय नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता फिरोज शाह मेहता का निधन।
1924- इटली के संगीतकार जियाकोमो पोचीनी का निधन हुआ।
1936- प्रख्यात गणितज्ञ शकुंतला देवी का जन्म।
1946- 43 देशों के सहयोग से संयुक्त राष्ट्र संघ की इकाई ‘संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन गठन हुआ।

1954- दार्जिलिंग में हिमालयन पर्वतारोहण की संस्थान की स्थापना की गई।
1970- कत्थक सम्राट पंडित शंभू महाराज का निधन।
1984- ओ बी अग्रवाल एमेच्योर स्नूकर के विश्व चैंपियन बने।
1980- अमेरिका में रोनाल्ड रीगन ने राष्ट्रपति का चुनाव जीता।

2002- चीन ने आसियान देशों के साथ मुक्त व्यापार क्षेत्र संधि पर हस्ताक्षर किये।
2015- दक्षिणी सूडान के जूबा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान भरने के तुरंत बाद एक कार्गो विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 37 लोगों की मौत।
2015- पाकिस्तान के लाहौर में एक इमारत ढ़हने से 45 मरे तथा करीब 100 लोग घायल हुए।