किसानों की क्षतिपूर्ति के लिए भाजपा का भूख हड़ताल

परभणी, महाराष्ट्र के परभणी जिला में बेमौसम हुयी बारिश से नष्ट हुयी फसल की क्षतिपूर्ति किसानों को दिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के विधायक मेघना बोर्डीकर-सकोले, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी कार्यालय के सामने लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी भूख हड़ताल जारी रखा।

श्री बोर्डीकर ने कहा कि पिछले महीने बेमौसम बरसात और बारिश के कारण जिले के किसानों की फसल बर्बाद हो गयी थी लेकिन महाराष्ट्र सरकार जिले के 51 राजस्व मंडल में से सिर्फ 36 मंडल के किसानों को सहायत उपलब्ध करायेगी। यह निर्णय प्रभावित किसानों के प्रतिकूल है और इस तरह के अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि पूरे जिले को बाढ़ प्रभावित घोषित किया जाय और सभी किसानों को क्षतिपूर्ति दी जाय। जिन किसानों ने अपने फसलों का बीमा नहीं कराया उन्हें भी आर्थिक मदद मिलनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button