Breaking News

पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह की जयंती को लेकर, समाजवादी पार्टी ने की बड़ी घोषणा

लखनऊ , पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह की जयंती को लेकर, समाजवादी पार्टी ने की बड़ी घोषणा की है।

समाजवादी पार्टी देश के पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह की जयंती 23 दिसम्बर को किसान दिवस के रूप में मनायेगी ।
उत्तर प्रदेश की राजनीति में किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह हैं। 23 दिसम्बर को उनकी जयंती है। समाजवादी पार्टी इसे ‘किसान दिवस‘ के रूप में मनाएगी और 25 दिसम्बर को समाजवादी किसान घेरा का आयोजन होगा। गांव के स्तर पर किसानों के बीच अलाव जलाकर समाजवादी नेता भाजपा की किसान विरोधी नीतियों का पर्दाफाश करेंगे। 25 दिसम्बर को महाराजा बिजली पासी जयंती मनाई जाएगी।
सपा की ओर से आज जारी बयान में कहा गया कि भाजपा सरकार ने किसानों के साथ किया गया अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। न तो किसानों को लाभकारी समर्थन मूल्य मिला, नहीं उत्पादन लागत का ड्योढ़ा दाम मिला। मंहगाई और कर्ज से त्रस्त किसान आत्महत्या कर रहे हैं। किसानों की आय दुगनी करने की दिशा में तो दूर-दूर तक कोई उम्मीद नहीं है। गन्ना किसानों का अभी तक बकाया अदा नहीं हुआ। किसानों की खेती कारपोरेट के हाथों गिरवी रखने तथा खेती पर से किसानों का स्वामित्व छीनने के लिए भाजपा सरकार तीन नए कानून ले आई है। इस कानून से किसान का हक और सम्मान दोनों छिन जाएंगे। इसलिए पूरे देश में किसान आंदोलन चल रहा है।