Breaking News

भीषण सड़क हादसा,हुई कई लोगों की मौत, 11 घायल

लीमा, दक्षिण अमेरिकी देश पेरू के पटाज़ प्रांत में हुई एक सड़क दुर्घटना में कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी जबकि 11 अन्य घायल हो गए। पेरू के एक्सिटोसा रेडियो ने रविवार को अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

रिपोर्ट के मुताबिक यह सड़क दुर्घटना रविवार सुबह ला लिबर्टाड चागौल-पटाज़ मार्ग पर हुई जब एक वैन पहाड़ की चोटी से नीचे खाई में गिर गयी। वैन में कुल 18 लोग सवार थे। इस दुर्घटना में घायल लोगों को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस एवं प्रशासन इस दुर्घटना की जांच कर रहे हैं। पेरू की मीडिया के मुताबिक यह दुर्घटना वैन में क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने के कारण हुई।