Breaking News

यूपी में हुआ दर्दनाक हादसा,हुई कई लोग की मौत

कन्नौज, उत्तर प्रदेश में आज सुबद एक दर्दनाक हादसा हुआ।यूपी के कन्नौज जिले में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक शख्स की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

घटना नगला विशुना गांव के पास हुई है। ब्रेजा कार सवार चार लोग आगरा से एक समारोह से लौट रहे थे। जैसे ही वह नगला विशुना गांव के पास पहुंचे तो कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई।

हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह ने बताया कि अजीत पुत्र राजकुमार, पंकज पुत्र अजीत, मनीष वर्मा पुत्र बीके वर्मा की मौत हो गई है। कंचन पुत्र चंद्रप्रकाश की हालत गंभीर है, जिनका  इलाज चल रहा है।