Breaking News

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने लोहिया को किया नमन

नई दिल्ली , उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने प्रख्यात समाजवादी और राष्ट्रवादी डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उन्हें नमन किया है।

श्री नायडू ने मंगलवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि डॉक्टर लोहिया प्रखर विचारक और दूरद्रष्टा थे। उन्हें उनके प्रगतिशील विचारों के लिए हमेशा याद रखा जाएगा।

उपराष्ट्रपति ने कहा, “प्रख्यात राष्ट्रवादी स्वाधीनता सेनानी, समाजवादी विचारक और लेखक डा राम मनोहर लोहिया जी की जन्म जयंती पर उनके विचारों और उनके कृतित्व को सादर नमन करता हूं।”