जानिए क्या आपके शहर में हुआ पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव

नयी दिल्ली, देश में पेट्रोल के दाम आज लगातार आठवें दिन रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर स्थिर रहे। डीजल के मूल्य में भी लगातार 10वें दिन कोई बदलाव नहीं किया गया।

अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, रविवार को दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपये और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। देश के दूसरे शहरों में भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहे।

पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:

शहर का नाम——पेट्रोल (रुपये/लीटर)——(डीजल रुपये/लीटर)

दिल्ली————— 101.84—————— 89.87

मुंबई-—————107.83—————— 97.45

चेन्नई—————-102.49-—————–94.39

कोलकाता————102.08—————-—93.02

Related Articles

Back to top button