Breaking News

प्रयागराज में शवों को अंतिम संस्कार कराने वाले युवक की हत्या

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के फाफामऊ क्षेत्र में युवक की हत्या कर दी ,जिसका शव गंगा घाट पुल के नीचे से बरामद किया गया।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गंगा स्नान के लिए जा रहे लोगों ने फाफामऊ गंगा घाट पुल के नीचे युवक का रक्तरंजित शव देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि शव की शिनाख्त बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी 32 वर्षीय संजय बिहारी के रूप में की गई। संजय कोरोना से होने वाली मृत्यु के बाद उनका दाह संस्कार कराता था। वह काफी समय से गंगा घाट पुल के नीचे रात में तख्त पर ही सोता था।

उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि दो दिन पहले घाट पर रहने वाले तेलियरगंज निवासी ईश्वर चंद और संजय के बीच शराब पीने के दौरान मारपीट हो गई थी। शनिवार रात ईश्वर चंद ने ही चौकी पर सो रहे संजय का पत्थर तथा त्रिशूल से कत्ल कर दिया। पुलिस ने आरोपी ईश्वर चंद को पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया।