मिस्टर इंडिया के सीक्वल में करेंगे काम अनिल-हर्षवर्धन

anilमुंबई,  बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर अपने पुत्र हर्षवर्धन कपूर के साथ मिस्टर इंडिया के सीक्वल में काम करते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड फिल्मकार बोनी कपूर ने वर्ष 1987 में अनिल कपूर, श्रीदेवी और अमरीश पुरी को लेकर सुपरहिट फिल्म मिस्टर इंडिया बनायी थी। बोनी कपूर ने जब से मिस्टर इंडिया का सीक्वल बनाने की उत्सुकता दिखाई है, तब से यह फिल्म अपने स्टार कास्ट को लेकर सुर्खियों में छाई हुई है। चर्चा है कि मिस्टर इंडिया 2 में हर्षवर्धन कपूर लीड रोल निभाते नजर आ सकते हैं। हर्षवर्धन ने हाल ही में प्रदर्शित फिल्म मिर्जिया से बॉलीवुड में एंट्री की है। चर्चा यह भी है कि मिस्टर इंडिया 2 में अनिल कपूर भी होंगे। यदि सब कुछ ठीक रहा तो वो इस फिल्म में हर्षवर्धन के पिता का रोल निभाते नजर आएंगे। ऐसे में इस असल पिता-बेटे की जोड़ी को पर्दे पर एक साथ देखना और भी काफी दिलचस्प होगा।

Related Articles

Back to top button