शिवाय के लिए अभिषेक ने बोला गुडलक, लेकिन ऐ दिल… के लिए कहा…

aishwarya_abhishek_newमुंबई, ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल सिनेमाघरों में पहुंच गई है और इसे इंडस्ट्री का सपोर्ट भी मिल रहा है। मगर, ऐश के लिए अच्छी बात ये है कि उन्हें जिस सपोर्ट की सबसे ज्यादा जरूरत है, वह उन्हें अब मिल रहा है। ऐश के हज्बैंड अभिषेक बच्चन ने बेहद खास अंदाज में अपनी बेटर हाफ को ऐ दिल के लिए बधाई दी है। उन्होंने फिल्म की बाकी सदस्यों को ऑल द बेस्ट बोला है। अभिषेक ने लिखा है- मिसेज, करण जौहर, रणबीर, अनुष्का और पूरी टीम को ऐ दिल है मुश्किल के लिए ऑल द बेस्ट।

अभिषेक ने ऐश को मिसेज कहकर संबोधित किया है। वैसे अभिषेक ने अजय देवगन की फिल्म शिवाय के लिए भी अपनी विशेज दी हैं। अभिषेक ने लिखा है- और मेरे भाई अजय देवगन को शिवाय के लिए गुडलक। अजय और अभिषेक के बीच काफी अच्छी रिलेशनशिप रही है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। अजय-अभिषेक की जोड़ी आखरिी बार रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्म बोल बच्चन में दिखाई दे चुकी है। ऐ दिल है मुश्किल रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, वहीं शिवाय एक्शन-थ्रिलर है। दोनों के बीच प्रमोशंस के दौरान काफी खींचतान रही।

Related Articles

Back to top button