Breaking News

यूपी के नए मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने संभाला कार्यभार

लखनऊ, 1988 बैच के आईएएस अफसर मनोज कुमार सिंह यूपी के मुख्य सचिव बनाए गए हैं। उन्होंने शाम करीब चार बजे अपने कार्यालय में पद भार संभाल लिया है।

वर्तमान में प्रदेश के कृषि उत्पादन आयुक्त और अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त के अलावा अपर मुख्‍य सचिव पंचायती राज जैसे महत्वपूर्ण पदों का दायित्व निर्वहन कर रहे मनोज कुमार सिंह ने दुर्गा शंकर मिश्र के स्थान पर मुख्‍य सचिव का कार्यभार ग्रहण किया है।