राम मंदिर में भी लहराया तिरंगा

अयोध्या, रामनगरी अयोध्या में आजादी का महापर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर राम मंदिर में भी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपतराय ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इसके साथ साथ रामनगरी में कई पौराणिक मंदिरों में भी तिरंगा फहराया गया।

मंडलायुक्त राजेश कुमार ने कमिश्नरी कार्यालय, आईजी प्रवीण कुमार ने आईजी कार्यालय, डीएम निखिल टी फुंडे, एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने अपने अपने राजकीय कार्यालयों में तिरंगा फहराया। भाजपा कार्यालय महाराणा प्रताप वार्ड में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और संगठन के पदाधिकारियों ने झंडारोहण किया और आजादी के महानायकों को नमन किया। सपा कार्यालय पर सांसद अवधेश प्रसाद ने कार्यकर्ताओं के साथ झंडारोहण किया और कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में हैं। देश की आजादी के दिन संकल्प ले कि ऐसी ताकतों को सत्ता से बेदखल करके ही दम लेगे।

डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विवि, आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि समेत जिले के सभी शिक्षण संस्थाओं, प्रतिष्ठानों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा फहराया गया। स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकलकर अमर नायकों को याद किया गया और आपरेशन सिंदूर सहित सेना के कई ऐतिहासिक अभियानों की झांकी निकाली गई।

Related Articles

Back to top button