दिल्ली में कोहरा छंटा, एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी पर बरकरार

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी में घने कोहरे से राहत के बावजूद पीएम 2.5 बढ़ने के कारण गुरुवार सुबह ज्यादातर स्थानों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बनी रही।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, विवेक विहार में एक्यूआई सबसे ज्यादा 339 रहा, जबकि आनंद विहार में यह 324 रहा। सीरी फोर्ट में 309 रिकॉर्ड किया गया। वज़ीरपुर में एक्यूआई 315, जबकि द्वारका सेक्टर-8 में यह 318 रहा।

राजधानी के अन्य इलाकों अशोक विहार में भी एक्यूआई 311 के साथ बेहद खराब श्रेणी में रही, जबकि जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम और सोनिया विहार में इसका स्तर सुबह नौ बजे तक 298 रहा। कोहरा छंट जाने से दृश्यता में भले ही सुधार हुआ लेकिन एक्यूआई खराब ही रही। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह है कि बच्चे, बूढ़े और श्वसन संबंधी बीमारियों वाले लोग खासकर घरों में रहें।

Related Articles

Back to top button