महिला का अश्लील वीडियो बनाकर यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार

देवरिया, उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के भाटपार रानी क्षेत्र में महिला का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और यौन शोषण करने के आरोप में पुलिस ने गुरुवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बनकटा थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351(3), 64 तथा आईटी एक्ट की धारा 67ए के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। गुरुवार को सूचना के आधार पर आरोपी नितेश पासवान को इंगुरी सराय ढाला के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रवक्ता के अनुसार, चार जनवरी को पीड़िता ने लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया था कि आरोपी ने उसका अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और उसी आधार पर उसका शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button