होली पर दोपहर 2:30 बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध रहेंगी कानपुर मेट्रो ट्रेन सेवाएं

कानपुर, होली के अवसर पर दिनांक चार मार्च यानी बुधवार को कानपुर में मेट्रो ट्रेन सेवाएं दोपहर 2.30 बजे से रात 10:00 बजे तक संचालित की जाएंगी।
मेट्रो ट्रेन सेवाएं दोनों टर्मिनल स्टेशनों यानी आईआईटी कानपुर और कानपुर सेंट्रल मेट्रो स्टेशन से दोपहर 2.30 बजे प्रारंभ होंगी और रात 10:00 बजे तक सामान्य रूप से संचालित होती रहेंगी। गौरतलब है कि सेवाओं के समय में यह परिवर्तन मात्र 04 मार्च के लिए होगा। इसके अगले दिन से मेट्रो सेवाएं पूर्ववत सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक उपलब्ध रहेंगी।





