कानपुर में हल्की बारिश से मौसम हुआ सुहावना

कानपुर, उत्तर प्रदेश के औद्याेगिक नगर कानपुर की सुबह शुक्रवार को आसमान से घिरे बादलों और हल्की फुहारों से हुयी। मौसम में आये बदलाव से लोगों को एक बार फिर ठंड का अहसास हुआ।
मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज सुबह का तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि हवा में नमी का स्तर 25 प्रतिशत के आसपास रहा। मौसम में आया फौरी बदलाव पहाड़ी क्षेत्रों में हुयी बर्फवारी और हवा के कम दवाब के क्षेत्र के कारण हुआ है। अगले 24 घंटे के दौरान आसमान में बादल छाये रहने के आसार हैं। इस दौरान छिटपुट बौछारें गिरने का अनुमान है।
उन्होने बताया कि अगले सप्ताह से तापमान में एक बार फिर बढोत्तरी के आसार हैं और अगले पांच छह दिनो में अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंचने से लोगों को तपिश सताने लगेगी।





