उत्तराखंड में आज एक घंटा अर्थ ऑवर मनाया जाएगा

देहरादून, उत्तराखंड में शनिवार रात साढ़े आठ बजे से साढ़े नौ बजे तक एक घंटा अर्थ ऑवर मनाया जाएगा।

वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर ( डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) नयी दिल्ली की ओर से आयोजित इस अभियान के सन्दर्भ में सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि यह पहल प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की जा रही है।

इस अभियान के तहत एक घंटे तक गैर-जरुरी विद्युत उपकरणों को बंद रखने की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि इस दौरान सभी लाइटों और विद्युत उपकरणों को बंद रखा जाएगा। उन्होंने इस दौरान पूरे राज्य में लोगों से एक घंटे के लिए सभी गैर-जरूरी लाइटें और विद्युत उपकरण बंद रखने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button