भारतीय एवं विश्व इतिहास में 31 मार्च की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार

नयी दिल्ली, भारतीय एवं विश्व इतिहास में 31 मार्च की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

1504: सिखों के दूसरे गुरु, गुरु अंगद देव जी का जन्म।
1727: महान भौतिकशास्त्री आइजक न्यूटन का निधन।
1774: भारत में पहला डाक सेवा कार्यालय (डाकघर) खोला गया।

1867: बंबई (मुंबई) में प्रार्थना समाज की स्थापना की गई।
1889: पेरिस में एफिल टॉवर को आधिकारिक तौर पर जनता के लिए खोला गया।
1921: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को अंगीकार किया गया।

1938: प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का जन्म।
1959: तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को भारत में राजनीतिक शरण मिली।
1964: मुंबई में इलेक्ट्रिक ट्राम अंतिम बार चली।

1972: भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री मीना कुमारी का निधन।
1997: वासलेव क्लार्क को नया नाटो सैनिक कमांडर नियुक्त किया गया।
1990: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया।

2001 : यूगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति मिलोसेविच की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस का धावा, अपने ही घर में नजरबंद, यूरोपीय मंत्रियों ने क्योटो संधि को जीवित घोषित किया।
2000 : 22 वर्ष बाद जापान के उत्तरी धोकाइडु द्वीप में दाते के निकट उसू ज्वालामुखी फिर सक्रिय।
2004 : अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में एक नाइट क्लब में आग लगने से 175 लोगों की मौत।

2005 : संयुक्त राष्ट्र संघ ने उत्तर कोरिया को अनाज की आपूर्ति रोकी।
2007 : विश्व तैराकी चैम्पियनशिप में माइकल फ़ेल्प्स ने छह स्वर्ण हासिल किये।
2008 : कृष्णा सोबती को के.के.बिड़ला फाउण्डेशन का वर्ष 2007 का ‘व्यास सम्मान’ देने की घोषणा की गई। रेवती मेनन को ‘दयावती मोदी स्त्री शक्ति सम्मान, 2007’ प्रदान किया गया।

2008 : पाक वायुसेना की बस के पास बम विस्फोट में 12 लोग मारे गए।
2011 : जनगणना के आंकड़ों के अनुसार भारत की आबादी 121 करोड़ (1.21 अरब) हो गई।

Related Articles

Back to top button