UP के सभी दीवानी न्यायालयों में 24 व 25 अप्रैल को रहेगा अवकाश

जौनपुर, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल मनजीत सिंह के द्वारा जारी किए गए पत्र के अनुसार “जुडिशल ऑफिसर स्पोर्ट्स मीट” के लिए प्रदेश के सभी सिविल कोर्ट में 24 और 25 अप्रैल शुक्रवार व शनिवार को अवकाश रहेगा।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इलाहाबाद उच्च न्यायालय के रजिस्टार जनरल मनजीत सिंह द्वारा जारी किए गए आदेश के क्रम में “जुडिशल ऑफिसर स्पोर्ट मीट” के लिए 24 व 25 अप्रैल शुक्रवार व शनिवार को अवकाश घोषित किया गया तथा 26 को रविवार होने की वजह से छुट्टी रहेगी। इस प्रकार 24, 25 और 26 अप्रैल 3 दिन प्रदेश के सभी दीवानी न्यायालय बंद रहेंगे।

रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी किए गए पत्र के अनुसार प्रदेश में सभी जनपदों के जिला न्यायाधीश अपने-अपने यहां दो चौथे शनिवार को न्यायालय खोलकर इसके एवज में कार्य दिवस बनाकर काम करेंगे।

Related Articles

Back to top button