दो साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दो साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया। प्रतापगढ़ जिले की मानिकपुर थाना पुलिस मेडिकल जांच के लिए आरोपी को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल लाई थी।उसी दौरान आरोपी कुंडा निवासी जलालुद्दीन पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

आरोपी के फरार होने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। देर रात तक शहर के रेलवे स्टेशन बस अड्डों समेत अन्य जगहों पर तलाश की जाती रही, लेकिन दुष्कर्म के आरोपी का कोई पता नहीं चला है। जिसको लेकर प्रतापगढ़ एसपी दीपक भूकर ने दो सिपाहियों मदन शर्मा और अनुज कुमार को निंलबित कर दिया है।

पुलिस मंगलवार को आरोपी को एसआरएन अस्पताल डीएनए टेस्ट को मेडिकल जांच के लिए लेकर आई थी,बीते रविवार को जलालुद्दीन पर 2 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का आरोप लगा था। इस लिए पुलिस उसको जॉच करवाने के लिए प्रयागराज लाई थी लेकिन पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

Related Articles

Back to top button