यादव समाज ने पिछड़े वर्ग मे शामिल किये जाने पर बादल सरकार को दिया धन्यवाद

All India Yadav Mahasabhaलुधियाना, पंजाब मे यादवों को पिछड़े वर्ग मे शामिल किये जाने पर यादव समाज के लोगों ने पंजाब सरकार का आभार जताया है। अब यादवों को भी पिछड़े वर्ग के लोगों की तरह सभी सुविधायें मिलेंगी। यादव समाज के लोग काफी समय से यादवों को पिछड़ा वर्ग मे शामिल करने की  मांग कर रहे थे।

पंजाब के यादव,अहीर विकास संघ के सदस्यों  ने बैठक कर यादवों , अहीरों को पंजाब पिछड़ा वर्ग आयोग की सूची में बीसी मे शामिल किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। सदस्यों ने यादवों को पिछड़ा वर्ग मे शामिल करने पर पंजाब सरकार का आभार जताया। अहीर विकास संघ के सदस्यों ने विशेष रूप से पंजाब के मुख्यमंत्री और उप- मुख्यमंत्री को इस कार्य के लिये धन्यवाद दिया। यादव,अहीर विकास संघ पंजाब के प्रदेश प्रधान डॉ. आरके यादव  ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री  बादल ने यादव बिरादरी को पंजाब की पिछड़े वर्ग की सूची में शामिल करना ऐतिहासिक कदम है।  यादव,अहीर विकास संघ पंजाब की बैठक, प्रदेश प्रधान डॉ. आरके यादव की अध्यक्षता में डाबा रोड पर स्थित ऑफिस में संपन्न हुई।

Related Articles

Back to top button