Breaking News

जनता में भ्रम पैदा करना, कांग्रेस की पुरानी चाल- भाजपा

 bjp-congress-1467357055कुशीनगर,  27 नवम्बर को कसया एयरस्ट्रिप पर आयोजित भाजपा की सत्ता परिवर्तन यात्रा रैली स्थल का भूमि पूजन केद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने किया। इस रैली को संबोधित करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के कई दिग्गज राष्ट्रीय नेता आ रहे है। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन की औपचारिकता के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर बधाईयां दी और रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री सूर्यप्रताप शाही, प्रदेश महामंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल भी मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता लोगों के बीच जाएं और सरकार की उपलब्धियां विशेषकर नोट बंदी पर देश व समाज को मिल रहे लाभ बताएं। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल जनता में भ्रम पैदा कर रहे हैं। यह कांग्रेस की पुरानी चाल है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि कार्यकर्ताओं को जागरुकता रैली के साथ सुबह प्रभात फेरी निकालने व डोर टू डोर जाकर लोगों को रैली के लिए आमंत्रित करने की बात कही। पूर्व मंत्री ने कहा कि रैली कुशीनगर ही बल्कि पूर्वांचल के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष हरिहर दूबे, क्षेत्रीय मंत्री चिरंजीव चौरसिया, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, जिला महामंत्री मारकंडेय शाही, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मेंद्र ओझा, रजनीकांत मणि त्रिपाठी, राधेश्याम पांडेय, राष्ट्रीय परिषद सदस्य लल्लन मिश्र, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार व नंदकिशोर नाथानी व विजय खेतान, विजय शुक्ल, पी एन पाठक, जयप्रकाश उपाध्याय, बैरिस्टर जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदंबा सिंह, पुण्यप्रकाश तिवारी, अमरचंद जायसवाल, राधेश्याम गौंड, रजनीश श्रीवास्तव, रजनीश तिवारी, पवन केडिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *