Breaking News

मुलायम सिंह ने लोहिया ट्रस्ट से जोड़े, चार नये सदस्य

ळखनऊ, सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोहिया ट्रस्ट के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने चार नये सदस्यों को लोहिया ट्रस्ट  से जोड़ा है। इससे पहले उन्होने चार सदस्यों को बाहर का रास्ता भी दिखाया है।

मुलायम सिंह ने लोहिया ट्रस्ट की बैठक में, चार दिग्गजों को किया बाहर

 दो तरह के नोट छापने को लेकर, विपक्ष का राज्यसभा में हंगामा

मुलायम सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई लोहिया ट्रस्ट की बैठक मे बैठक में मुलायम सिंह ने लोहिया ट्रस्ट के चार सदस्यों को बदलने का फैसला किया। जहां यूपी मे नेता विपक्ष राम गोविंद चौधरी, विधान परिषद के नेता  अहमद हसन, पूर्व सांसद ऊषा वर्मा व आलोक शाक्य को हटा दिया गया। वहीं उनके स्थान पर शिवपाल यादव के नजदीकी दीपक मिश्रा, राम नरेश यादव, राम सेवक यादव और राजेश यादव कोलोहिया ट्रस्ट का सदस्य बनाया।

यूपी पुलिस मे सिपाही की भर्ती मे, योगी सरकार ने किया बड़ा परिवर्तन

 चाचा के बाद अब भतीजा संभालेगा, देश के अगले मुख्य न्यायाधीश का पद ?

सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लोहिया के विचारों को आगे ले जाने के लिए हरसंभव काम करने का आह्वïन किया। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट जिन मूल्यों को लिए स्थापित किया था, उसे आगे बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने ट्रस्ट के पुस्तकालय को और समृद्ध किए जाने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर,मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी विचारधारा के अपने पुराने साथियों मधु लिमये, कपिलदेव सिंह, जनेश्वर मिश्र और बाबू गेंदा सिंह को याद किया।

 ‘जनादेश अपमान यात्रा’ पर, घर से निकले तेजस्वी यादव

 पदोन्नति में आरक्षण के अध्यादेश को मिली मंजूरी

देखना है ‘बुरे वक्त’ में कितने लोग मेरे साथ हैं- अखिलेश यादव