ईवीएम के जरिये मोदी सरकार ने कराई लोकतंत्र की हत्या, जाएंगे सुप्रीम कोर्ट: कांग्रेस

congreshवाराणसी, यूपी विधानसभा चुनाव में अप्रत्याशित शिकस्त  के बाद  कांग्रेस ने ईवीएम में व्यापक पैमाने पर धांधली करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि केन्द्र सरकार ने ईवीएम के जरिये लोकतंत्र की हत्या कर दी है।

आज अपरान्ह पराड़कर स्मृति भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में वाराणसी के पूर्व सांसद और शहर दक्षिणी के सपा कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार डाॅ. राजेश मिश्र, कांग्रेस के स्थानीय जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा और सपा महानगर के पदाधिकारियों ने कहा कि पूरे चुनाव में परिणाम अपने पक्ष में न आते देख ईवीएम से धांधली करवायी गई है। आरोप लगाया गया कि केन्द्र सरकार खासकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ईवीएम के जरिये बनारस सहित पूरे उत्तर प्रदेश में साजिश की है। इन नेताओं ने कहा कि चुनाव में प्रयुक्त ईवीएम जापान से मंगाई गई और हैदराबाद में इसके चिप में छेड़छाड़ की गई है। शहर दक्षिणी और इलाहाबाद के सोरांव विधानसभा के कई बूथो का हवाला देकर कहा कि वहां मतदान से अधिक मतों की गिनती की गई है। एक सवाल के जबाब में कहा कि ईवीएम में खराबी बताकर शहर के कई हिस्सो में मतदान रोका गया। इसके बावजूद ईवीएम में भारी मत संदेह पैदा करता है। शहर दक्षिणी के बूथ नम्बर 79, 80, 75 से 70 पर इस तरह की शिकायते मिली है।

Related Articles

Back to top button