Breaking News

योगी और दो डिप्टी सीएम के साथ 44 मंत्रियों ने ली शपथ

yogi-adityanath-pm-modi_650x400_41489913435लखनऊ, उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार का गठन हो गया। बीजेपी विधायक दल के नेता योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के 21वें मुख्यमंत्री के रूप में आज पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। योगी प्रदेश में बीजेपी के चौथे सीएम बने हैं।राज्यपाल राम नाईक ने केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। लखनऊ के कांशीराम स्मृति उपवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल राम नाईक ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

सूर्य प्रताप शाही, सुरेश खन्ना, सतीश महाना, राजेश अग्रवाल, रीता बहुगुणा जोशी, दारा सिंह चौहान, धर्मपाल सिंह, रमापति शास्त्री,बृजेश पाठक,सिद्धार्थ नाथ सिंह, मुकुंत बिहारी वर्मा, आशुतोष टंडन और नंद कुमार नंदीलक्ष्मी नारायण चौधरी, राजेंद्र प्रताप सिंह,श्रीकांत शर्मा, चेतन चौहान, ओमप्रकाश राजभर को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।list1

अनुपमा जायसवाल, सुरेश राणा, डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, उपेंद्र तिवारी और स्वतंत्र देव ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली
 list2

 

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अलावा केन्द्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री भी मौजूद थे। इनके अलावा यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव, नारायण दत्त तिवारी भी मौजूद थे। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस शपथ ग्रहण समारोह के गवाह बने।

आज ही लोकभवन में सीएम पद का चार्ज भी लेंगे। फिर वहां के बाद वह अपने नए कैबिनेट के सभी मंत्रियों की मीटिंग लेंगे। उसके बाद वह शाम पांच बजे मीडिया को संबोधित करेंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *