Breaking News

नितीश मंत्रिमंडल का ये है जातीय समीकरण, देखिये किस जाति के कितने मंत्री?

लखनऊ, बिहार में विधानसभा चुनाव 2020 में जीत के बाद आज एनडीए की नई सरकार का गठन हो गया है। नीतीश कुमार ने सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

राज्यपाल फागू चौहान ने नीतीश कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके बाद दूसरे नंबर पर बीजेपी के तारकिशोर प्रसाद और तीसरे नंबर पर रेणु देवी ने शपथ ली। कुल 14 मंत्रियों ने शपथ ली है। 5 मंत्री जेडीयू कोटे से बने हैं तो सात मंत्री बीजेपी के हैं। 1-1 पद हम और वीआईपी को मिला है।

जाति को ध्यान में रखकर नितीश कुमार मंत्रिमंडल का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री नितीश कुमार पिछड़े वर्ग के कुर्मी समाज से आतें हैं।  ब्राह्मण और बनिए की पार्टी कही जाने वाली बीजेपी ने ब्राह्मण के तौर पर मंगल पांडेय को कैबिनेट में जगह दी है। सुशील मोदी के करीबी माने जाने वाले मंगल पांडेय पिछली सरकार में भी मंत्री थे। सहयोगी दल हम से संतोष मांझी मंत्री बने हैं, जो मुसहर जाति से आते हैं। वहीं दूसरे सहयोगी दल के प्रमुख, मंत्री पद की शपथ लेने वाले मुकेश सहनी खुद को ‘सन ऑफ मल्लाह’ बताते हैं।

नितीश मंत्रिमंडल का ये है जातीय समीकरण:

1. नीतीश कुमार : मुख्यमंत्री, जदयू (कुर्मी)
2. तारकिशोर प्रसाद : डिप्टी सीएम, बीजेपी (कलवार)
3. रेणु देवी : डिप्टी सीएम, बीजेपी (नोनिया)
4. विजेंद्र यादव : मंत्री, जदयू (यादव)
5. मेवालाल चौधरी : मंत्री, जदयू (कोईरी)
6. अशोक चौधरी : मंत्री, जदयू (पासी)
7. विजय चौधरी : मंत्री, जदयू (भूमिहार)
8. शीला कुमारी : मंत्री, जदयू (धानुक)
9. संतोष कुमार सुमन : मंत्री, हम (मुसहर)
10. मुकेश सहनी : मंत्री, वीआइपी (मल्लाह)
11. मंगल पांडेय : मंत्री, बीजेपी (ब्राह्मण)
12. अमरेंद्र प्रताप : मंत्री, बीजेपी (राजपूत)
13. रामप्रीत पासवान : मंत्री, बीजेपी (पासवान)
14. जीवेश कुमार : मंत्री, बीजेपी (भूमिहार)
15. रामसूरत कुमार : मंत्री, बीजेपी (यादव)