Breaking News

अभिषेक वर्मा को आयकर विभाग ने किया सम्मानित

नई दिल्ली,  केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड अध्यक्ष सुशील चंद्र ने आयकर इंस्पेक्टर अभिषेक वर्मा तीरंदाजी विश्व कप के पहले चरण में स्वर्ण पदक जितने पर बधाई देकर सम्मानित किया। सुशील चंद्र ने बुधवार को विभाग की ओर से अभिषेक को शुभकामनाएं दी। 27 वर्षीय अभिषेक फिलहाल विश्व में 5वें और एशिया में दूसरे स्थान पर भारत में नंबर एक पर है।

फिर जल उठा सहारनपुर, दलितों पर हमला, एक को गोली मारी, दो को काटा

अभिषेक 2014 में तीरंदाजी के क्षेत्र में अर्जुन पुरस्कार और 2007 में खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राजीव गांधी पुरस्कार विजेता है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली के तीरंदाज अभिषेक वर्मा की अगुआई में भारतीय पुरुष कंपाउंड टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए तीरंदाजी विश्व कप के पहले चरण का अभियान स्वर्ण पदक के साथ खत्म किया।

सहारनपुर जातीय दंगा पीड़ितों से मिली मायावती, आर्थिक सहायता की घोषणा की 

अभिषेक का यह विश्व कप टीम स्पर्धा में पहला, कुल दूसरा स्वर्ण, जबकि ओवरऑल चौथा पदक है। इससे पहले 27 वर्षीय अभिषेक ने व्रोकला  में विश्व कप के तीसरे चरण की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा वह मिक्स्ड टीम और टीम स्पर्धा में रजत और कांस्य पदक भी जीत चुके हैं।

योगी सरकार की सातवीं कैबिनेट मे हुये, चार महत्वपूर्ण फैसले