Breaking News

देश के इन राज्यों मे, दिन में मौसम मे हुआ ये परिवर्तन

पुणे, देश के कुछ राज्यों मे, दिन में मौसम मे बड़ा परिवर्तन  हुआ है। देश के उत्तर प्रदेश और केरल राज्य मे दिन में गर्मी बढ़ी है। दिन का तापमान पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, पूर्वी मध्य प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में सामान्य से ऊपर रहा।

हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा जबकि असम, मेघालय , पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, सौराष्ट्र, कच्छ, कोंकण, गोवा,  विदर्भ और तेलंगाना के कुछ हिस्सों से तापमान सामान्य से नीचे रहा।

देश के मैदानी इलाके रायलसीमा के अनंतपुर में सबसे अधिक 41़ 1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।रात का तापमान बिहार, पश्चिम मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में सामान्य से काफी नीचे रहा।पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, हरियाणा, चंडीगढ़ ,दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में तथा पश्चिम मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे रहा।

राजस्थान के शेष हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा जबकि असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में तथा पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके और बिहार के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे रहा।

हरियाणा के करनाल में सबसे कम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 24 घंटे के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड पर संभावना मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके और ओडिशा के अलग अलग हिस्सों में आंधी और तूफान के साथ बारिश हो सकती है।

पिछले 24 घंटे के दौरान अरुणाचल के कई स्थानों पर तथा असम और मेघालय के कुछ स्थानों पर, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती क्षेत्र, ओडिशा, झारखंड, बिहार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू.कश्मीर, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और केरल के अलग अलग हिस्सों में बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े।

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु और कर्नाटक में मौसम शुष्क रहा।