Breaking News

दिल्ली में तापमान में गिरावट

नयी दिल्ली,  राष्ट्रीय राजधानी में तापमान में कुछ गिरावट आने से रविवार को लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

वहीं सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 39 प्रतिशत रहने से सुबह के समय मौसम सुहाना रहा। सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान भी लगाया है। वहीं अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने की संभावना है।