कबीर सिंह ने 250 करोड़ क्लब में की एंट्री

मुंबई ,  बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। शाहिद की फिल्म कबीर सिंह 21 जून को प्रदर्शित हुयी है। यह फिल्म तेलुगु की सुपर हिट फिल्म अर्जुन रेड्डी की रीमेक है।

गैस सिलेंडर फटने पर कंपनी देती है इतने लाख का मुआवजा….

यह फिल्म 3123 स्क्रींस पर रिलीज़ हुई थी।कबीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म करती नजर आ रही है। फ़िल्म ने पहले सप्ताह में 134 करोड़ की शानदार कमाई की थी। कबीर सिंह रिलीज के चौथे सप्ताह में भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह का बॉक्स ऑफिस पर राज कायम है। फिल्म ने 250 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है।

मोदी सरकार बेच रही है सबसे सस्ता एसी…..

कबीर सिंह इस वर्ष की सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गयी है। इससे पूर्व उरी रूद सर्जिकल स्ट्राइक ने बॉक्स ऑफिस पर 243 करोड़ से अधिक की कमाई की है। कबीर सिंह का निर्देशन संदीप रेड्डी वंगा ने किया है। उन्होंने इसका तेलुगु वर्ज़न भी निर्देशित किया था।फ़िल्म में कियारा आडवाणी ने फीमेल लीड रोल निभाया है।

घर के दरवाजे पर चढ़ रहा था ये विशालकाय जानवर, लोग के उड़ गये होश…

हिंदी के ऑफिशल रीमेक को बनाते समय निर्देशक ने उसे मूल फिल्म की तरह ही रहने दिया। फिल्म में शाहिद के परफॉर्मेंस की जबरदस्त प्रशंसा हो रही है।कबीर सिंह की कहानी एक ऐसे मेडिकल स्टूडेंट की लव स्टोरी हैए जो पढ़ाई में जीनियस है लेकिन नंबर एक का गुस्सैल है। इस गुस्से की वजह से उसकी ज़िंदगी में कुछ अच्छा होता है तो काफ़ी कुछ ख़राब भी होता है।

मोदी सरकार बेच रही सस्‍ता सोना, कल तक खरीदने का है मौका

इन तीन लोगों ने किया इस जानवर के साथ सामूहिक बलात्कार

बाघों के हमले से दुनिया के सबसे बड़े रिंग मास्टर की मौत…

इस जानवर के दूध से बनता है दुनिया का सबसे महंगा पनीर, ये है कीमत

इन कपड़ो को पहनकर नहीं कर सकेंगे इमामबाड़ा का दीदार…

Related Articles

Back to top button