अंधाधुंध फायरिंग; पांच लोगों की मौत, 21 अन्य जख्मी

वाशिंगटन, अमेरिका के टेक्सास में मिडलैंड और ओडेसा शहरों के बीच शनिवार को हुयी गोलीबारी में मरने वालों की संख्या पांच हो गयी है। ओडेसा शहर के अधिकारी के हवाले से स्थानीय मीडिया ने यह रिपोर्ट दी है।

इससे पहले मिडलैंड के मेयर जेरी मोरालेस ने कहा कि गोलीबारी दो लोगों की मौत हुयी है और 21 अन्य घायल हो गये है। स्थानीय मीडिया के अनुसार यह घटना मिडलैंड और ओडेसा को जोड़ने वाले राजमार्ग पर हुयी है।

मिडलैंड पुलिस विभाग ने पहले बताया कि दो वाहनोें में आये दो बंदूकधारियों बीच गोलीबारी हुयी थी। बाद में उन्होंने कहा कि गोलीबारी में दोनों बंदूकधारी मारे गये। अब कोई भी बंदूकधारी जीवित नहीं है।

Related Articles

Back to top button