सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत….

दरभंगा, बिहार के दरभंगा जिले में बिरौल थाना क्षेत्र के कोठी पुल के निकट आज सुबह स्कूटी की ठोकर से स्थानीय अनुमंडल पदाधिकारी के अंगरक्षक पुलिसकर्मी की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि पुलिस जवान नवल किशोर सिंह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इस दौरान उन्हें पीछे से एक स्कूटी सवार ने ठोकर मार दी और फरार हो गया। इस दुर्घटना में श्री सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

Related Articles

Back to top button