Breaking News

बॉलीवुड की बोल्ड गर्ल के जीवन पर बनेगी फिल्म

मुंबई, नब्बे के दशक में बॉलीवुड की बोल्ड गर्ल रही ममता कुलकर्णी के जीवन पर फिल्म बनायी जा सकती है।

बॉलीवुड में चर्चा है कि ममता के विवादास्पद जीवन पर आधारित फिल्म बनने वाली है। यह फिल्म उनके जीवन पर आधारित बिलाल सिद्दीकी की पुस्तक, ‘द स्टारडस्ट अफेयर’ पर आधारित होगी। बताया जा रहा है कि निर्माता निखिल द्विवेदी ने इस किताब के अधिकार ले लिए हैं। यह किताब ममता कुलकर्णी के उतार-चढ़ाव भरे और घटनापूर्ण जीवन पर आधारित है। बॉलीवुड स्टार से लेकर कथित अंडरवल्र्ड लिंक के कारण ममता कुलकर्णी हमेशा सुर्खियों में रही हैं।

ममता कुलकर्णी ने अपने सिने करियर के दौरान करण-अर्जुन, बाजी, चाइना गेट, तिरंगा, क्रांतिवीर और सबसे बड़़ा खिलाड़ी समेत कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।बताया जा रहा है कि फिल्म की पटकथा पर काम जल्द ही शुरू होगा। फिल्म की टीम इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए जल्द ही लीडिंग लेडी ढूंढ लेगी।