Breaking News

अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा का सदस्यता अभियान शुरू, यूपी में बनाएंगे इतने लाख सदस्य

लखनऊ, यादव समाज के लोगों को यादवों के सबसे बड़े संगठन अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा से जोड़ने के लिए आज से सदस्यता अभियान शुरू हो गया है। यह घोषणा आज अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष जगदेव सिंह यादव ने की‌।

पानी पीने के बाद खाली बोतल फेंके नहीं, इनको दें, मिलेंगे पांच रुपये….

आज लखनऊ में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संबोधित करते हुए उन्होंने पूरे प्रदेश से पांच लाख 500000 यादवों के लक्ष्य का एलान किया। उन्होंने बताया कि साधारण सदस्यता का शुल्क सौ रुपए तथा आजीवन सदस्य का शुल्क ₹1000 रखा गया है। प्रदेश के सभी जिलो से आए जिलाध्यक्षों को संबोधित करते हुए जगदेव सिंह यादव ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता संगठन को मजबूत करने की है।

समुद्र में मिला हजारों साल पुराना मंदिर….

इसलिए प्रदेश को 6 जोन विभाजित कर, प्रथम चरण में सभी जिला स्तरीय कमेटियों को सुदृढ़ किये जाने की योजना है। इसी के साथ उन्होंने प्रदेश में यादव समाज के चल रहे छोटे संगठनों से आव्हान किया कि वह यादव समाज को मजबूत करने के उद्देश्य एकजुट हो और महासभा के बैनर तले कार्य करें। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद चौधरी ने यादव समाज के लोगों से एकजुट होने की अपील की।

यहां रहेंगे तो मिलेगा मुफ्त में बंगला, लाखों रुपए और नौकरी भी….

महासभा के प्रदेश महासचिव अशोक यादव ने बताया कि 27 अक्टूबर को मथुरा में अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा का प्रदेश सम्मेलन आयोजित किया गया है। इसके इसके अलावा कार्यक्रम को महासभा के महासचिव सीएल यादव, महिला अध्यक्ष प्रभा यादव, मीडिया प्रभारी अनुराग यादव, मध्य प्रदेश महासभा के अध्यक्ष जगदीश सिंह ने भी संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन अरुण यादव ने किया।

पीएम मोदी इस खास मित्र से मिलकर हुए बेहद खुश,शेयर की फोटो,

अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा का नोनू तू प्रदेश अध्यक्ष जगदेव सिंह यादव के नेतृत्व में लखनऊ में यह दूसरा कार्यक्रम था। अभी कुछ दिन पूर्व ही लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद, बड़ी संख्या में यादवों की हत्याओं के विरोध में प्रदेश अध्यक्ष जगदेव सिंह यादव के नेतृत्व में यादव समाज लोगों ने हजरतगंज स्थिति जीपीओ पार्क पर धरना प्रदर्शन किया था। जिसमें भारी संख्या में यादव समाज ने भाग लिया था।

योगी सरकार हर जरूरतमंद तक ऐसे पहुंचाएगी खाना…

इस पालतू कुत्ते को खोजने वाले को मिलेगा फ्लैट, जमीन और वर्कशॉप

यहां पर कूड़ा-कचरा लाओ, और भरपेट खाना खाओ….

इस होटलों में मटन के नाम पर परोसा जा रहा कुत्तों का मांस…..

2 रुपये जमा करने पर मिलेगी 36,000 रुपये की पेंशन….

मोदी सरकार बेच रही सस्‍ता सोना, कल तक खरीदने का है मौका