Breaking News

जनता डरपोक नहीं, सरकार की हर साजिश का जवाब मतदान से देंगे-अखिलेश यादव

रामपुर, समाजवादी पार्टी  अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनता से बड़ी अपील की है। अखिलेश यादव विधानसभा उपचुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज रामपुर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

पिज्जा खाने वालो के लिए बुरी खबर,कंपनी ने लिया ये बड़ा फैसला….

उन्होने कहा कि आजम खां को बेवजह परेशान किया जा रहा है। उन पर जुल्म ज्यादती की इंतिहा कर दी गयी है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि पार्टी अपने मकसद से भटक जाये और सपा की सरकार नहीं बनने पाये लेकिन रामपुर की जनता समझदार है। यहां के लोग डरपोक नहीं है और भाजपा सरकार की हर साजिश का जवाब मतदान केन्द्रों में जाकर देने के लिये तैयार बैठे हैं।

यूपी के यूनिवर्सिटी और डिग्री कॉलेजों में बैन हुआ मोबाइल …

सपा अध्यक्ष ने नौकरशाहों पर तंज कसते हुये कहा कि दुनिया में बहुत कुछ बदलता है मौसम भी बदलते हैंए लेकिन पुलिस और प्रशासन सबसे ज्यादा तेजी से बदलता है। जो अधिकारी आज बौरा रहे हैं, सरकार बनने पर यही जी हुजूरी करने में पीछे नहीं रहेंगे। श्री यादव ने कहा कि वह मौजूदा मुख्यमंत्री को योगी नहीं समझते क्योंकि योगी वह होता है जो दूसरों की दुख तकलीफ को समझे। अफसोस के साथ कहना पडता है कि मुख्यमंत्री के दिल में दूसरों की तकलीफ समझने का जज्बा नहीं है।

यूपी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिया ये बड़ा तोहफा….

उन्होने कहा कि लोकतंत्र को बचाने की खातिर और देश में अमन और भाइचारा खत्म करने वाली ताकतों को नेस्तानाबूद करने के लिये लोगों को 21 अक्टूबर को घरों से निकल कर मतदान केन्द्रों का रूख करना पड़ेगा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र से मोहम्मद आजम खां की पत्नी और राज्यसभा सांसद तंजीम फातिमा चुनाव लड़ रही हैं। सपा अध्यक्ष ने उपचुनाव के दौरान यह पहली और आखिरी जनसभा की थी। श्री खां के लोकसभा के लिये निर्वाचित होने के बाद रामपुर में विधानसभा का उपचुनाव हो रहा है।

बछड़ी देगी गाय से ढाई गुना अधिक दूध, नई तकनीक हुई विकसित…..

उत्तर प्रदेश सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाते हुये समाजवादी पार्टी  अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नौकरशाही को आगाह किया कि पुंलिस और प्रशासन के लोगों यह नहीं भूलना चाहिये कि सरकार बदलने के साथ परिस्थितियां तेजी से बदलती हैं।

बिग बॉस 13 में ये भोजपुरी स्टार बनेंगे पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स

विधानसभा उपचुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज रामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुये श्री यादव ने कहा कि राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार बदले की भावना के साथ काम कर रही है। सपा सांसद आजम खां पर एक साजिश के तहत ढेरों मुकदमे ठोक दिये गये। राज्य की बदहाल कानून व्यवस्था को दुरूस्त करने के बजाय राज्य सरकार सिर्फ रामपुर को बर्बाद करने में जुटी है। प्रदेश में एक के बाद एक हत्यायें सरकार की पोल खोल रही हैं जबकि भाजपा सरकार सपा को कमजोर करने की साजिश में जुटी हुयह है।

कई शहरों के बाद अब बदलेगा हज हाउस का नाम

यूपी में 30 नवम्बर तक अधिकारियों की छुट्टी बंद

खत्म हो रहीं सरकारी नौकरियां, मंत्री बोले- 400 विभाग होंगे बंद

महात्मा गांधी के ‘हे राम’ और ‘जय श्रीराम’ में क्या फर्क है ?

केन्द्र सरकार के सरकारी कर्मचारियों को मिला ये बड़ा तोहफा….

कुएं से अचानक आने लगी रहस्यमयी आवाज,डर के मारे लोगों ने छोड़ा घर

राष्ट्रपति ने ‘हड्डी-पसली तोड़ने’ की दी चेतावनी…..