Breaking News

महिला दिवस पर अखिलेश यादव ने, महिलाओं को दिया नायाब तोहफा

लखनऊ, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अपनी पार्टी की महिला नेताओं को शानदार तोहफे से नवाजा  है।

उन्होंने अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ ही दो अन्य महिलाओं को लोकसभा का टिकट दिया है। इस बारे मे अखिलेश यादव ने आज ट्वीट कर जानकारी दी है। इसीके साथ उन्होने पत्नी डिंपल यादव के साथ  दो अन्य महिला उम्मीदवारों की तस्वीर भी साझा की है।

डिंपल यादव को समाजवादी पार्टी उनकी पुरानी सीट कन्नौज से ही मैदान में उतार रही है। वहीं हरदोई से ऊषा वर्मा और लखीमपुर से पूर्वी वर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है। इस तरह आज सुबह छह सीट पर और शाम को तीन सीट पर अपने प्रत्याशी का नाम फाइनल किया है। कुल मिलाकर अब तक पार्टी ने 37 सीट पर नौ प्रत्याशियों का नाम फाइनल कर दिया है।

Akhilesh Yadav

@yadavakhilesh

On the occasion of the Samajwadi Party reaffirms it’s commitment to equality for all and is proud to announce some of its women candidates for the .