अखिलेश यादव फिर बने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष…

लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी  का आज राष्ट्रीय अधिवेशन हो रहा है.  इस अधिवेशन में अखिलेश यादव  को एक बार फिर से समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है.

चुनाव अधिकारी रामगोपाल यादव ने उनके निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। पार्टी नेताओं ने उन्हें बधाई दी और पार्टी के लिए संघर्षशील रहने का भरोसा दिया।

सपा का ये अधिवेशन लखनऊ स्थित रामाबाई मैदान में हो रहा है. ये लगातार तीसरी बार है जब उन्हें सपा का अध्यक्ष चुना गया है.

Related Articles

Back to top button