अखिलेश यादव ने मनाया ‘खजांची’ का जन्मदिन,दिया ये तोहफा

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित अपने पार्टी कार्यालय पर आज चार साल के बच्चे खजांची का जन्मदिन मनाया और उसे आशीर्वाद देकर शुभकामनाएं दी।

अखिलेश यादव ने खजांची को जन्मदिन के अवसर पर तोहफे में साइकिल भेट की.उन्होनें ट्वीट कर कहा,नोटबंदी की लाइन में जन्मे नन्हें ख़ज़ांची को दिया साइकिल का तोहफ़ा ताकि उसके भविष्य में ख़ुशी का चक्का घूमता रहे।

खजांची का जन्म चार साल पहले तब हुआ जब उसकी मां नोटबंदी की घोषणा के बाद अपने नोट बदलने के लिए लाइन में लगी थीं। अखिलेश यादव ने जानकारी होने पर उनकी पूरी मदद की। तब से हर साल अखिलेश यादव खजांची को अपने पार्टी कार्यालय बुलाकर उसका जन्मदिन मनाते हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे खुशी है कि आज हम खजांची का जन्मदिन मना रहे हैं।  खजांची के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने उसे शुभकामनाएं दी और उसके अच्छे स्वास्थ्य और बेहतर भविष्य की कामना की।

 

 

Related Articles

Back to top button