Breaking News

अखिलेश यादव ने कहा,भाजपा ने साजिशन चुनाव जीतने के लिए यह सब किया

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी की नीतियां एक समान है और दोनों दल गरीबों के हित की बात ही नहीं करते ।

उन्होंने यहां जारी बयान में कहा कि नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ती जा रही है तो दोनों राष्ट्रीय दल पर भी निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस और भाजपा से समान दूरी बनाये रखने की जरूरत । नोटबंदी से उन्हें तकलीफ पहुंची है जिन्होंने कभी कालाधन नहीं बनाया। जिन्होंने कालाधन बनाया वे देश छोड़कर चले गए। चलन में जो रूपया था वही रिजर्व बैंक में वापस आ गया। बाहर का कालाधन वापस नहीं आया। जीडीपी में भारी गिरावट आ गई है। यह अपरिपक्व फैसला था। भाजपा ने साजिशन चुनाव जीतने के लिए यह सब किया।

श्री यादव ने कहा कि नोटबंदी से गरीब किसान, नौजवान, को कुछ नहीं मिला। व्यापार खत्म हुआ। भाजपा ने देश की जनता का भरोसा खो दिया है। अंतर्राष्ट्रीय स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका ने 22 हजार बार झूठ बोला था। अपने देश में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के झूठ की गणना की जाए तो संख्या लाख तक पहुंच जाएगी।

श्री यादव ने कहा कि जनता वैसे ही बदलाव के मूड में है। समाज में नफरत फैलाने वाली ताकतों का अंत हो रहा है। सरकार ने उत्तर प्रदेश में लाखों नौजवानों की भर्ती का वादा किया था। मुख्यमंत्री जी को यह याद नहीं कि किसान को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिला।
भाजपा को उत्तर प्रदेश में हराने का लक्ष्य है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को साइकिल पर नज़र रखनी होगी। साल 2022 के चुनाव निर्णायक होने हैं। जनता समाजवादी सरकार बनाएगी यह लोकतंत्र के लिए शुभ रहेगा।