Breaking News

अखिलेश यादव ने ‘राष्ट्रीय महिला दिवस’ पर दी शुभकामनायें, की ये विशेष अपील..?

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ‘राष्ट्रीय महिला दिवस’ पर अपनी शुभकामनायें देते हुये महिलाओं से विशेष अपील की है।

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि सरोजिनी नायडू जयंती एवं ‘राष्ट्रीय महिला दिवस’ की सबको शुभकामनाएँ! आज प्रदेश भर में महिलाओं की सुरक्षा, मान-सम्मान, बेरोज़गारी, शैक्षिक क्षेत्र की समस्याओं व अन्य मुद्दों पर सपा आयोजित कर रही है ‘महिला घेरा’. आह्वान है महिलाएं इसमें बढ़चढ़कर हिस्सा लें! #नहीं_चाहिए_भाजपा

उत्तर प्रदेश की प्रथम राज्यपाल एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरोजिनी नायडू के जन्मदिवस को सपा ने ”राष्ट्रीय महिला दिवस” के रूप में मनाने का फैसला किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सभी जिला मुख्यालयों पर ”समाजवादी महिला घेरा” कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें महिलाओं से सम्बन्धित मुद्दों पर विचारगोष्ठी की जाएगी।

समाजवादी पार्टी के अनुसार,  उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में महिलाओं की बड़ी दुर्दशा हो रही है। महिलाओं के खिलाफ अपराध और बलात्कार की घटनाएं बढ़ी है। महिला स्वास्थ्य सेवाओं में कमी की वजह से प्रसूति सेवाओं में कमी और पोषण की समस्या भी पैदा हुई है। शिक्षिका, आशा-आंगनबाड़ी और अन्य नौकरियों में वेतन विसंगति के साथ गरीब निराश्रित महिलाओं के पेंशन की भी समस्या है।