Breaking News

लाॅकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में लोगो को जाना पड़ा भारी

लखनऊ,कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए देशव्यापी लाॅकडाउन कड़ाई से जारी है और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बगैर पास के आने पर 974274 वाहन चालकों का आज चालान कर उनसे 17 करोड़ रुपये से अधिक शमन शुल्क वसूला गया।

राज्य के पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) ज्योति नारायण ने बुधवार शाम यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्यभर में लॉकडाउन कड़ाई से लागू है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के उल्लंघन करने वाले 974274 लोगों का चालान किया गया।

उन्होंने बताया कि इस अवधि में 39679 वाहनों को सीज किया गया। लॉकडाउन आदेश की अनदेखी के कारण वाहन चालकों से 17 करोड़ 64 लाख 11 हजार 632 रुपया शमन शुल्क के रुप में वसूला गया। उन्होंने बताया कि आदेशों का उल्लंघन करने वाले 43793 लोगों के खिलाफ धारा 188 के तहत मामले दर्ज किए गये हैं। इनके अलावा ई सी एक्ट के तहत 613 मामले दर्ज कराये गये।