Breaking News

बुंदेलखंड की धरती पर इसरो ने दी दस्तक, छात्रों की उमड़ी भीड़

झांसी,  उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड की धरती पर झांसी स्थित बुंदेलखंड विश्वविद्यालय  में पहली बार भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र  के सहयोग से अंतरिक्ष प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया जिसमें विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों और विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

महात्मा गांधी के ‘हे राम’ और ‘जय श्रीराम’ में क्या फर्क है ?

केन्द्र सरकार के सरकारी कर्मचारियों को मिला ये बड़ा तोहफा….

विश्वविद्यालय के राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में बुंविवि और इसरो के तत्वाधान में तीन दिवसीय विक्रम साराभाई अंतरिक्ष प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी के पहले ही दिन परिसर विभिन्न विद्यालयों और संस्थानों के विद्यार्थियों के जमावड़े से गुलजार रहा। इस प्रदर्शनी में झांसी और आसपास के क्षेत्रों के विद्यालयों एमहाविद्यालयों तथा सस्थानों से बड़ी संख्या में उमड़े विद्यार्थियों को अंतरिक्ष अनुसंधान की विभिन्न महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के संबंध में जानकारी देने के लिए कई माॅडल भी रखे गए हैं। इनके माध्यम से विद्यार्थियों को इसरो की गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने अंतरिक्ष अनुसंधान कार्यों को समझने में गहरी रुचि दिखाई। तीन दिवसीय अंतरिक्ष प्रदर्शनी 20 अक्तूबर तक चलेगी।

कुएं से अचानक आने लगी रहस्यमयी आवाज,डर के मारे लोगों ने छोड़ा घर

राष्ट्रपति ने ‘हड्डी-पसली तोड़ने’ की दी चेतावनी…..

प्रदर्शनी का उद्घाटन चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो एस पी ओझा और इसरो के वैज्ञानिक डाण्सतीश राव ने किया जबकि बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो जे वी वैशम्पायन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर कुलपति प्रो. वैशम्पायन ने इसरो के वैज्ञानिकों को इस प्रदर्शनी के आयोजन में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। कुलपति ने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र मेें निरन्तर प्रगति हो रही है परन्तु अन्तरिक्ष विज्ञान के के क्षेत्र में हुई अभूतपूर्व है।इस क्षेत्र में भारत की प्रगति भी एक मील का पत्थर मानी जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनियों का आयोजन निरन्तर और विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में किया जाना चाहिए जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी भी विज्ञान के इस क्षेत्र के प्रति आकर्षित हो।

यूपी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिया ये बड़ा तोहफा….

बछड़ी देगी गाय से ढाई गुना अधिक दूध, नई तकनीक हुई विकसित…..

बिग बॉस 13 में ये भोजपुरी स्टार बनेंगे पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स

कई शहरों के बाद अब बदलेगा हज हाउस का नाम

यूपी में 30 नवम्बर तक अधिकारियों की छुट्टी बंद

खत्म हो रहीं सरकारी नौकरियां, मंत्री बोले- 400 विभाग होंगे बंद

पीएम मोदी की भतीजी से लूट मामले में एक गिरफ्तार, सारा सामान भी बरामद

इन सरकारी कर्मचारियों का बढ़ा वेतन…..