अमित शाह ने दी लता मंगेशकर को जन्मदिन की शुभकामनाएं

नयी दिल्ली,केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रसिद्ध पार्श्व गायिका भारतरत्न लता मंगेशकर को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है।

श्री शाह ने ट्वीट कर कहा कि स्वर, संस्कार और सादगी की अद्भुत संगम आदरणीय दीदी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ।

उन्होंने कहा कि लता जी ने संगीत की उच्चतम परंपराओं और मूल्यों को स्थापित कर अपनी मधुर वाणी से दुनिया भर में मिठास भरी है। उन्होंने कहा, “आप स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों, ऐसी ईश्वर से कामना करता हूं।”

सुप्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर को 1929 इंदौर में हुआ था। उन्हें भारत रत्न, पद्म विभूषण, पद्म भूषण, दादा साहब फाल्के और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समेत कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

Related Articles

Back to top button