लखनऊ, यूपी मे जेल में एक और कैदी की मौत हो गई है । कैदी के परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है।
उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के जिला जेल में बुधवार को आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे कैदी की संदिग्ध हालत में मृत्यु हो गई।
जेल सूत्रों ने बताया कि जैदपुर क्षेत्र के हरख निवासी रामकुमार(63) जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।
सुबह उसकी तबीयत खराब हो गयी। उसे अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गयी।
वही दूसरी ओर परिजनों ने जेल प्रशासन पर कैदी का समय से इलाज न कराने का आरोप लगाया है।
प्रशासन ने डाॅक्टरों के पैनल से विडियोग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम कराया है।
मृतक कैदी के बेटे ने बताया कि उसका पिता रामकुमार व चाचा मदनपाल वर्ष 1985 में एक हत्या में नामजद थे।
उच्च न्यायालय से दोनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। दोनों जिला कारागार में काट रहे थे।
दो दिन पहले जेल प्रशासन ने फोन पर पिता से बात कराई थी। वह ठीकठाक थे और उनको कोई बीमारी भी नही थी।
अचानक आज सुबह उनको पुलिस से सूचना मिली कि उनके पिता की मौत हो गई है।
मृतक के बेटे ने बताया उसके पिता की कल रात करीब 12बजे तबियत बिगड़ी थी। उनको रात में ही अस्पताल नही ले जाया गया।
जिससे जेल में ही उसकी मौत हो गई।
जिला कारागार अधीक्षक आर के जायसवाल ने बताया कि रात करीब 12 बजे रामकुमार ने दिक्कत बताई थी।
इस पर उसको जेल के अंदर के ही अस्पताल में इलाज कराया गया था। तबियत ठीक हो गई थी। इसके बाद सुबह फिर तबियत बिगड़ी।
उसे जिला अस्पताल के लिए भेजा गया। जहां उसकी मौत हो गई।
Back to top button