Breaking News

प्रियंका गांधी का एक और वादा, यूपी में सरकार बनी तो लड़कियों के लिए करेगी ये बड़ा काम

नई दिल्ली, यूपी विधानसभा चुनाव  के लिए महिलाओं को साधने के लिए कांग्रेस लगातार अभियान चला रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीते दिनों महिलाओं को चुनाव में 40 फीसदी टिकट देने का ऐलान किया था। अब उन्होंने सरकार बनने पर झलकारी बाई जी जैसी वीरांगनाओं के नाम पर लड़कियों के लिए हर जिले में दक्षता विद्यालय खोले जाने की बात कही है।

दबे- कुचले, हाशिये के समाज के लोगों की प्रेरणा बनीं झलकारी बाई

प्रियंका गांधी ने स्वतंत्रता सेनानी रानीलक्ष्मी बाई की सेना दुर्गा वाहिनी की प्रमुख झलकारी बाई की जयंती पर ट्वीट करते हुए कहा कि, वीरांगना झलकारी बाई जी को नमन। कांग्रेस पार्टी ने निर्णय लिया है कि सरकार बनने पर झलकारी बाई जी जैसी वीरांगनाओं के नाम पर लड़कियों के लिए हर ज़िले में दक्षता विद्यालय खोले जाएंगे। दक्षता विद्यालयों में लड़कियों को कौशल विकास के प्रशिक्षण दिए जाएंगे। लड़की हूँ लड़ सकती हूँ।